जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर संवाददाता। अब जनपद के शहरी क्षेत्र की जनता को जाम से मिलेगी। रविवार को शहर के बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक गोमती नदी पर बना पीपा पुल का लोकार्पण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसके साथ ही पुल से आवागमन भी शुरू होगया। इस पुल के बन जाने से पांच लाख से अधिक की आवादी को आवागमन में राहत मिलेगी। लोकार्पण से पूर्व मंत्री ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। यह पांटून पुल 66.75 लाख रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने बनाया है।लोकार्पण के मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गोमती नदी बीचों-बीच बहती हैं। शहर की आधी आबादी गोमती के उत्तर और आधी दक्षिण तरफ है। आवागमन के लिए तीन पक्का पुल होने के बावजूद भी जाम की समस्या निरंतर बनी रहती है। इस समस्या को देखते हु...