गोमती नदी के सकरदे घाट पर हो रहा अवैध बालू खनन
सुल्तानपुर, जून 13 -- करौंदीकला, संवाददाता । क्षेत्र के बालू माफिया गोमती नदी के सकरदे घाट से अवैध रूप से बालू का खनन कर कर उसे स्टोर करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर से आसपास के क्षेत्र में महंगे दामों में यह बेच रहे हैं। जिससे सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है। इसके साथ ही साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। सकरदे घाट पर स्थित गोमती नदी में अवैध बालू खनन एक गंभीर समस्या है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बालू माफियाओं द्वारा इस नदी पर कब्जा कर धड़ल्ले से बालू उठा रहे हैं। यह काम दिन के साथ रात में भी किया जा रहा है, गुरुवार को भी ट्रैक्टर से नदी में अवैध बालू खनन कर स्टोर किया जा रहा था। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, स्थानीय लोगों ने खनन विभाग और जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.