सुल्तानपुर, जून 10 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गोमती नदी के बीच बने टीले पर एक बार फिर अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया। आबकारी विभाग की छापेमारी में 70 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि 12 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक जयसिंहपुर डॉ. संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत, छपरहवा, निषाद बस्ती और गोमती नदी के बीच बने टीले पर सघन छापेमारी की। दबिश के दौरान करीब 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान बरामद लगभग 1200 किलोग्राम लहन को टीम ने नष्ट कराया। इसके बाद बरौंसा, जयसिंहपुर और गोसाईसिंहपुर स्थित कंपोजिट और देशी मदिरा दुकानों की भी जांच की गई। जांच में किसी प...