गोमती नदी के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
जौनपुर, मई 19 -- थानागद्दी, संवाददाता। केराकत थाना क्षेत्र के बम्बावन गांव स्थित रामदेव बाबा की कुटी के पास गोमती नदी किनारे सोमवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना वहां बत्तख चरा रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानागद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक के शरीर पर काले रंग का पैंट था जबकि ऊपर के हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- औराई : लखनदेई नदी में युवक का शव मिला युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.