लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- गोमती की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर जाति धर्म का बंधन तोड़कर लोगों ने नदी की सफाई और वृक्षारोपण के लिए अभियान शुरू किया है। जिसमें श्रमदान कर नदी के घाटों की स्वच्छ बनाने का वीणा उठाया है। प्रत्येक रविवार को अभियान चलाकर नदी की सफाई की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता योगेश एड, सिदाकत मंसूरी, गौरव कुमार, अश्वनी राजपूत, शाहनवाज खां, सतनाम और विजय की टीम ने गोमती नदी की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने के लिए अभियान शुरू किया है। श्रद्धालुओं द्वारा नदी में फेक जाने वाले कचरे को साफ कर उसकी अविरल धारा को प्रवाहित होने में अवरोधकों को हटाने का अभियान शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- 331 वें रविवार को जारी रहा गंगा सफाई अभियान रविवार को नदी किनारे बने अमरी देवी के मंदिर से अभियान का शुभारंभ किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...