हरदोई, अप्रैल 18 -- बेनीगंज (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर सीमा से सटे बरगदिया पुल के पास गोमती नदी किनारे एक लावारिस शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने दुर्गंध आने पर जब पास जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को सूचना मिलते ही उप निरीक्षक उमाकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसके शरीर पर काली जींस, सफेद बनियान और मटमैले रंग की शर्ट पाई गई है। यह भी पढ़ें- खेत से मिली महिला की लाश कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जिसके चलते उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी थी। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपा...