लखनऊ, अप्रैल 12 -- राजधानी में नगर निगम के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। रविवार को भी शहर के कई प्रमुख इलाकों में कूड़ा नहीं उठाया गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोमती नगर से लेकर आशियाना तक सड़कों और खाली जगहों पर कचरे के ढेर लगे रहे। सदर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास बड़ी मात्रा में कचरा जमा मिला, जिसे दिनभर नहीं उठाया गया। वहीं, आशियाना क्षेत्र में फीनिक्स मॉल के पास सब्जी मंडी के कोने पर शाम 4:15 बजे तक कूड़े का ढेर जस का तस पड़ा रहा और सड़क पर गंदगी फैली रही।इसी तरह पत्रकार पुरम में कैप्टन मनोज पांडे चौराहे के पास भी शाम तक कचरा नहीं हटाया गया। जानकीपुरम विस्तार में विश्वविद्यालय के पीछे और कच्चा पुल चौपटिया क्षेत्र में भी हालात बदतर रहे, जहां देर शाम तक कूड़ा पड़ा रहा।घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था भी ...