गोमती नगर विस्तार व चिनहट में अवैध निर्माण सील
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को गोसाईंगंज के खुजौली में अभियान चलाकर एक अवैध व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त किया। वहीं, गोमती नगर विस्तार और चिनहट क्षेत्र में दो अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि कय्यूम मिर्जा व अन्य की ओर से गोसाईंगंज के खुजौली में नगराम रोड पर लगभग 140 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे उक्त अवैध निर्माण के विरूद्ध विहित न्यायालय ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे। इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने स्थल पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अमित रस्तोगी व अन्य द्वारा गोमती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.