लखनऊ, अप्रैल 22 -- गोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए बनने वाला कम्यूनिटी सेंटर आलीशान होगा। इसमें कम्यूनिटी हॉल, डाइनिंग एरिया, जिम, कैफेटेरिया, योगा सेंटर व स्वीमिंग पूल आदि की सुविधा होगी। इसके निर्माण में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पीपीपी मोड पर कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए आरएफपी आमंत्रित करने के निर्देश दिये हैं। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। तीन मंजिला इस सेंटर में बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी। यहां कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मल्टीपर्पज हॉल व लॉन के साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया, 08 कमरे व 02 सुइट होंगे। इन्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.