लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को गोमती नगर विस्तार, चिनहट व बीबीडी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित जश्न मैरिज लॉन समेत सात अवैध निर्माण सील किये गये। लॉन एक बर्खास्त आईपीएस अधिकारी का बताया जा रहा है। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी ने बताया कि रोहित कुरिच व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के कौशलपुरी में खरगापुर रोड पर लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से जश्न मैरिज लॉन का निर्माण कराया गया था। इसी तरह आरके शुक्ला व अन्य द्वारा हासेमऊ में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। मानकों के विपरीत किये गये उक्त निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में उक्त दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.