लखनऊ, अप्रैल 2 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोमती नगर से बांद्रा टर्मिनस (05033/05034) के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 06 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी। हालांकि, कानपुर में इंजीनियरिंग कार्य के चलते 11 मई तक इस ट्रेन का मार्ग बदला गया है। अब यह ऐशबाग-कानपुर के बजाय डालीगंज-सीतापुर-मैलानी-कासगंज-मथुरा होकर चलेगी। 22 कोचों वाली यह ट्रेन यात्रियों के लिए मुंबई की यात्रा सुगम बनाएगी। वापसी में यह हर मंगलवार बांद्रा से चलकर गुरुवार सुबह 07:45 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...