गोमती नगर के विभूति खण्ड में एलडीए बनाएगा 'ओडीओसी पार्क'
लखनऊ, मई 19 -- गोमती नगर के विभूति खण्ड में एलडीए 'ओडीओसी पार्क' विकसित करेगा। इसके अंतर्गत पार्क में 40 से अधिक फूड क्यिॉस्क निर्मित किये जाएंगे। जहां लोगों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रसिद्ध एवं पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण करके इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इससे प्रदेश सरकार की ओडीओसी योजना को बढ़ावा मिलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि विभूति खण्ड में नव निर्मित गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पास प्राइम लोकेशन पर स्थित लगभग 8,000 वर्गमीटर भूमि पर ओडीओसी पार्क बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत यहां दिल्ली हाट की तर्ज पर 40 से अधिक फूड क्यिॉस्क बनाये जाएंगे। जहां अलग-अलग जनपदों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध होंगे। लोगों के बैठने, सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.