लखनऊ, अप्रैल 14 -- राजधानी के गोमती नगर में अब पानी को लेकर लोगों की वर्षों पुरानी चिंता खत्म होने जा रही है। शहर के वास्तु खंड-1 और वास्तु खंड-2 के साथ कठौता गांव के करीब 1086 घरों को जल्द ही सातों दिन, 24 घंटे पीने का पानी मिलने लगेगा। यह योजना न सिर्फ लखनऊ, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही है। सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने अधिकारियों की मौजूदगी में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदेश का पहला ऐसा मोहल्ला होगा जहां बिना किसी तय समय सीमा के चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- एजेंसियों को मिला अल्टीमेटम, जलापूर्ति योजनाओं में लाएं तेजी अभी तक शहर में पानी की सप्लाई तय समय पर ही होती रही है, जिससे लोगों को स्टोरेज और टं...