लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान के छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ महापर्व का समापन किया। सुबह भगवान सूर्य की पहली किरण के साथ महिलाओं ने सूप में फल, फूल और प्रसाद सजाकर, कमर तक पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।छठ घाट पर सुबह महिलाओं ने पूजा अर्चन के साथ एक दूसरे को लम्बा सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की। सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके बाद महा प्रसाद ठेकुआ ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, संरक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, वेद प्रकाश राय, जितेन्द्र सोनकर, रामयतन यादव, सुनील सिंह आदि ने छठ घाट पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृ...