गोमती तट पर चला सफाई अभियान
सुल्तानपुर, मई 10 -- सुलतानपुर। गोमती मित्र मंडल द्वारा होने वाला साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान 10 मई को भी सीता कुंड धाम पर किया गया। तीन घंटे के श्रमदान में गोमती मित्रों ने पूरे तट परिसर,श्राद्ध स्थल व सीता उपवन की साफ सफाई तो की ही साथ ही नदी के अंदर से भी टूटे-फूटे कलश, मूर्तियां,कपड़े, कांच के फ्रेम आदि निकालने का सिलसिला जारी रखा। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,सेनजीत कसौधन दाऊ,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,अजय प्रताप सिंह,आलोक तिवारी,राकेश मिश्रा,अजीत शर्मा,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,अभय मिश्रा,आयुष सोनी आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.