पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। गोमती जीवन यात्रा के संदर्भ में यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसमें प्रशासनिक सहयोग पर चर्चा की। गोमती जीवन यात्रा के जिला संयोजक अंशुमन तिवारी ने टीम के साथ शतरुद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया और आगामी यात्रा के संबंध में तैयारी बैठक की। बैठक में शतरुद्र प्रताप सिंह जी ने बताया कि गोमती नदी लखनऊ सहित कई नगरों की जीवनरेखा है। पर समय के साथ वह लुप्त होती जा रही है। गोमती नदी के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने , पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और कचरे और अतिक्रमण से व्यथित गोमती नदी की पुकार बनने का प्रयास करेंगे। बैठक में आकाश पांडेय, सुखबीर सिंह भदौरिया, अकलीम अहमद मलिक , दिवाकर वर्मा , हिमांशु जैसवार , शिवम माथुर , ललित श्रीवास्तव , सचिन ठाकुर , अर्पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.