बागेश्वर, जून 16 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। गोमती घाटी के कई गांवों में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। गोमती घाटी के ज्वणास्टेट, जुकाणी, हवील-कुलवान, सियोकोणा आदि गांवों में गुलदार का भारी आतंक बना हुआ है। गुलदार अब तक खीम सिंह नेगी, भूपाल सिंह बिष्ट, मान सिंह बिष्ट की पालतू गाय, बकरी व कुत्तों को निवाला बना चुका है। भगवत सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम होते ही ज्वणास्टेट के जुकाणी तोक में गुलदार आतंक है। वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी एमएस गुसाई ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर जाकर जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...