लखनऊ, अप्रैल 5 -- गोमती दर्शन यात्रा का हुआ समापन लखनऊ, संवाददाता।मां गोमती के संरक्षण, स्वच्छता व पुनर्जीवन के पावन उद्देश्य से मां गोमती के उदगम स्थल माधव टांडा से शुरू हुई गोमती दर्शन यात्रा रविवार को कुड़िया घाट पर सम्पन्न हुई। यह पद यात्रा 28 मार्च को पीलीभीत से प्रारंभ होकर शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ में विराम लिया।यात्रा के प्रथम चरण का नेतृत्व गोमती दर्शन के संयोजक अनुराग पांडेय और मार्गदर्शन संस्था की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने किया। समापन समारोह का शुभारंभ मां गोमती के पूजन व हवन के साथ हुआ। इसके बाद आरजे प्रतीक ने अपने भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि मां गोमती रोहिलखंड, मध्यांचल एवं पूर्वांचल की जीवनरेखा है। इसे बचाना प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा के समान ह...