गोमती के बाढ़ क्षेत्र में निर्माण का मामला एनजीटी पहुंचा
लखनऊ, जुलाई 12 -- गोमती नदी के सक्रिय बाढ़ क्षेत्र (एक्टिव फ्लड प्लेन) में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर की गई है। लखनऊ निवासी आलोक सिंह ने मूल आवेदन दाखिल कर आरोप लगाया है कि एलडीए नदी के किनारे तटबंध, चार लेन सड़क और बहुमंजिला इमारतों का निर्माण पर्यावरणीय नियमों और एनजीटी के निर्देशों की अनदेखी करते हुए करा रहा है। याचिका में कहा गया है कि पिपराघाट रेलवे पुल से शहीद पथ और शहीद पथ से किसान पथ तक कई स्थानों पर गोमती नदी के किनारे से महज छह से 20 मीटर की दूरी के भीतर निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि यह क्षेत्र गोमती के सक्रिय बाढ़ क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है, जहां स्थायी निर्माण पर्यावरणीय दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। आलोक सिंह का आरोप है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.