लखीमपुरखीरी, जनवरी 25 -- जनपद की सीमा पर बसे धोबिया गांव के तपोवन सिद्ध आश्रम में रविवार को एक क्षतिग्रस्त प्राकृतिक जलस्रोत के संरक्षण व सौंदर्यीकरण का श्रीगणेश हुआ। गोमती नदी की सांस्कृतिक विरासत का संकलन कर रहे सुशील सीतापुरी ने मां भगवती दश महाविद्या शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी नारायणानन्द की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का विधिवत् शुभारंभ किया। चपरतला गांव निवासी सुशील सीतापुरी पिछले पांच वर्षों से 'मैं तुम्हारी गोमती हूं'अभियान चला रहे हैं। चपरतला की स्वयंसेवी संस्था सेवा सदन की ओर से संचालित इस अभियान के अंतर्गत गोमती नदी के घाटों, मंदिरों, मेलों, परंपराओं व निकटवर्ती गांवों के जनजीवन आदि का सर्वेक्षण व संकलन किया जा रहा है। सुशील सीतापुरी का कहना है कि धोबिया गांव स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से गोमती नदी को पूरे साल जलापूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.