पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान से मुलाकात कर गोमती नदी की सफाई में लगे सफाई कर्मचारियों को राजस्व ग्राम में भेजे जाने की मांग की है। सफाई के दौरान अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है। गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा से शाहजहांपुर जिले के बॉर्डर तक गोमती नदी के घाटों की साफ सफाई एवं अविरल जल धारा प्रवाहित के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में तैनात सफाई कर्मचारियों ने संगठन से शिकायत की है कि नदी की सफाई के समय झाड़ियों से जहरीले सांप एवं मगरमच्छ निकल रहे हैं। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर शिकायत की गई कि गोमती उद्गम की सफाई के समय झाड़ झंकाड़ से जहरीले सांपों एवं खतर...