जौनपुर, मई 1 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमैथा गांव में गोमती नदी किनारे माता अखण्ड देवी मंदिर तथा परमहंस आश्रम के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस तथा प्रभारी थानाध्यक्ष श्रुष्टि जैन तथा सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता की मौजूदगी में फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों ने शिलापट्ट का अनावरण किया। लोकार्पण के बाद एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि गोमती नदी के किनारे स्थित यह स्थान ऐतिहासिक और पौराणिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले लोगों को सुरक्षा और सुविधा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए यह चौकी अहम भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- बढ़पुरा थाने में खोला गया महिला सुरक्षा को मिशन शक्ति केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.