सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले दो विधानसभा क्षेत्रों लम्भुआ व कादीपुर को जोड़ने वाले गोमती नदी के कटसारी घाट पर कंक्रीट पुल बनेगा। जिस पर 33 करोड़ रुपए की धनराशि का खर्च आएगी। इस पुल के निर्माण होने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के तीन लाख लोगों को 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। भारी वाहनों को भी चक्कर लगाने के बजाए फर्राटा भरने में आसानी होगी। अभी पैंटून पुल के कारण बरसात मे लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ता है। गोमती नदी के कटसारी घाट पर काफी लम्बे समय से कंक्रीट पुल निर्माण की मांग चली आ रही थी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर वर्ष 2019-20 में लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 लाख रुपए की धनराशि के खर्च से पैंटून के पुल का निर्माण कराया गया। जो प्रत्येक वर्ष बरसात में नदी के बढ़ने पर बहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.