बागेश्वर, मई 16 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर क्षेत्र में गोमती और सरयू नदी पर बने पुराने पुलों के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को अर्बन बिल्ड की तकनीकी टीम ने बागेश्वर पहुंचकर दोनों पुलों का विस्तृत सर्वे और निरीक्षण किया। टीम लीडर नवीन सिंह मेहरा के नेतृत्व में विशेषज्ञों ने पुलों की वर्तमान स्थिति, संरचना, चौड़ाई और यातायात भार का आकलन किया। साथ ही भविष्य की जरूरतों और बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तकनीकी आंकड़े जुटाए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रकाश आर्या ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद दोनों पुलों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसके आधार पर डिजाइन बनाकर स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दो...