गोमती और सईं नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ पर नजर रखने को 100 सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले
मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 2 -- बाढ़ पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन कंट्रोल रूम में एक्सपर्ट हर घंटे औसतन 100 सोशल मीडिया एकाउंट खंगाल रहे हैं। इनमें इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स शामिल है। यदि कोई सूचना आ रही है तो उसकी पुष्टि की जा रही है। साथ ही दिक्कत मिलने पर तुरंत उस स्थान के लिए संबंधित टीम को भेजा जा रहा है। इसके अलावा फैजुल्लागंज में रोस्टर बनाकर तीन अपर नगर मजिस्ट्रेट, तीन तहसीलदार भी तैनात किए गए हैं। डीएम विशाख जी ने बताया कि अभी गोमती का जलस्तर कम होने में 24 से 48 घंटों का समय लग सकता है। ऐसे में अतरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। फैजुल्लागंज डूब क्षेत्र में है इसलिए यहां सिर्फ जलस्तर कम होने पर ही कुछ हो सकता है। लोग रैन बसेरे में जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसे देखते हुए 15 नाव लगाई गई हैं। खानेपीने के सामान, दवाएं आदि लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.