इटावा औरैया, मई 9 -- जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से लखनऊ जा रही 12420 गोमती एक्सप्रेस जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास अचानक रुक गई। बताया गया कि डाउन मेन लाइन पर ट्रेन के इंजन का प्रेशर डाउन हो जाने से करीब छह बजे ट्रेन बीच ट्रैक पर खड़ी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद इंजन को कई बार स्टार्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में भी हलचल मच गई। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए पीछे आ रही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा, जिससे रेल यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट, यात्री परेशान करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन मौके पर पहु...