गोमती उद्गम स्थल से पुनरुद्धार की मुहिम तेज, श्रमदान से दिया जनजागरण का संदेश
पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। जिले में मरौरी ब्लाक के अंतर्गत कटना के बाद अब ख्यातिलब्ध मां गोमती उद्गम स्थल पर पहल की गई है। प्रसिद्ध मां गोमती उद्गम स्थल से गोमती नदी के पुनरुद्धार की मुहिम को बुधवार को गति दी गई। वन डिस्ट्रिक्ट वन रिवर योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया। यही नहीं खुद फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने नदी संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य उन नदियों को पुनर्जीवित करना है, जो विलुप्त हो चुकी हैं या समाप्ति की कगार पर हैं। यह भी पढ़ें- कटना नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ, नदी का होगा संरक्षण गोमती नदी के उद्गम स्थल से ही इसके संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में ठोस पहल की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.