पीलीभीत, जुलाई 13 -- पीलीभीत/पूरनपुर। जिले में पौधरोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत सैकड़ों पौधों को रोप कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। रविवार को प्रदेशव्यापी एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत मां गोमती उद्गम स्थल पर भव्य पौधरोपण और मानव श्रृंखला बनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे 35 करोड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत गोमती नदी के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया। यहां पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान समेत अन्य लोगों ने पौधारोपण कर हरित प्रदेश का संदेश दिया। वहीं गोमती गुरुद्वारा में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने नेकी की दीवार के साथ पौधारोपण कर मानव श्रंखला का उत्साह बढ़ाया। नोडल अधिकारी कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने रंपुरा फीकरे में पौधे रोपे。 यह भी प...