लखनऊ, मार्च 5 -- फाल्गुन पूर्णिमा पर मंगलवार को झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर सात भव्य मंचों से शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच मां गोमती की महाआरती की गई। वहीं सनातन महासभा की ओर से सनातन समागम का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। डॉ. प्रवीण ने कहा कि बुराइयों और नशे का त्याग कर समाज को आगे बढ़ाना ही होली का असली उद्देश्य है। पारंपरिक उल्लास के साथ भक्तों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर 'फूलों की होली' खेली। भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के भजनों की गंगा बहायी। महाआरती के बाद गोमती तट को 251 दीपकों से जगमग किया गया। बच्चों और महिलाओं के लिए रामायण, गीता और शरीर विज्ञान पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.