शामली, दिसम्बर 12 -- क्षेत्र के गांव गोमतीपुर मजरा सिक्का के ग्रामीणों ने गांव में स्थित खाली पड़े बारातघर में फ्री लाइब्रेरी संचालित करने की अनुमति मांगी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। शुक्रवार को डीएम को दिए प्रार्थना पत्र मे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मौजूद बारातघर लंबे समय से खाली पड़ा है और उसका उपयोग नहीं हो रहा। ऐसे में यदि वहां फ्री लाइब्रेरी खोली जाए तो बच्चों, युवाओं एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को एक बेहतर अध्ययन स्थल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि लाइब्रेरी से गांव के शैक्षिक वातावरण को मजबूती मिलेगी। प्रार्थना पत्र में सोहनबीर कश्यप, रजनी सहित समस्त ग्रामवासियों ने मांग की है कि बारातघर का सदुपयोग करते हुए इसे लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.