लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को गोमतीनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तारीकरण और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) और अन्य शाखाधिकारियों के साथ स्टेशन के प्रथम व द्वितीय प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्मों का जायजा लिया। डीआरएम ने दिव्यांगजन सुविधाओं, पार्किंग और खानपान व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गोमतीनगर स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। यार्ड, पिट लाइन और सिक लाइन में हो रहे अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.