लखनऊ, अप्रैल 24 -- गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने विक्रांत खण्ड के फेस एक और दो में जर्जर सड़कों की मरम्मत समेत कई समस्याओं को लेकर शुक्रवार को महासमिति के लोग मंडलायुक्त से मिले। कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडे और सचिव संजय निगम ने सड़कों की जर्जर स्थिति, जल निकासी नहीं होने, नालियों को मुख्य नाले से ना जोड़े जाने, खाली भूखंडों में झुग्गी झोपड़ियों बनाने से असुरक्षा होने आदि समस्याओं को लेकर आयुक्त विजय विश्वास पंत से मुलाकात की। आयुक्त ने सभी समस्याओं को सुनकर नगर आयुक्त गौरव कुमार और सचिव एलडीए विवेक श्रीवास्तव से दूरभाष पर समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.