लखनऊ, जून 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

गोंडा-बुढ़वल खंड पर कार्य गोंडा-बुढ़वल खंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी (05 किमी.) स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है। जिसके कारण जून महीने में 15 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग पर ट्रेनों की जानकारी ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 28 जून तक मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। गोंडा पर नहीं रुकेगी। 15136 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस 27 जून को रोज़ा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर चलेगी। 14012 आनन्द विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस 28 जून को रोज़ा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर चलेगी। 15078 गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस 29 जून को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर चलेगी। 15212 अमृतसर-दरभंगा...