गोमतीनगर-इंदिरानगर में पानी सप्लाई में तीन घंटे की और कटौती
लखनऊ, जून 10 -- कठौता झील में पानी घटने पर जलकल का फैसला सप्लाई में कटौती से हजारों परिवारों की बढ़ीं मुश्किलें लखनऊ, प्रमुख संवाददाता इन्दिरानगर व गोमतीनगर में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। कठौता झील में जलस्तर घटने के कारण जलकल विभाग ने गोमतीनगर और इंदिरानगर में पेयजल आपूर्ति की अवधि में तीन घंटे की और कटौती कर दी है। इसके बाद इंदिरानगर में लोगों को सुबह-शाम केवल एक-एक घंटे जबकि गोमतीनगर में दो-दो घंटे ही पानी मिल पा रहा है। अचानक हुई इस कटौती से हजारों परिवारों के सामने पेयजल और घरेलू जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
जलस्तर की स्थिति जलकल जोन-4 के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र सिंह के अनुसार कठौता झील में पानी लगातार कम होता जा रहा है। स्थिति संभालने के लिए भरवारा झील से पानी लेकर आपूर्ति की जा रही है, लेकिन उपलब्ध जल सीमित होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.