पाकुड़, अप्रैल 3 -- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के खजूरडांगा पंचायत अंतर्गत गोबिंदपुर गांव में शुक्रवार को केंद्रीय कमेटी सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी के पहल पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि उपासना मरांडी के सक्रिय प्रयास से ट्रांसफार्मर लगाया जाना संभव हो सका। बताया कि ट्रांसफार्मर लगने से कई दिनों से अंधेरे में डूबा गांव एक बार फिर रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गोबिंदपुर गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, घरेलू कार्य प्रभावित थे और रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या...