अररिया, मार्च 10 -- गिद्धौर, निज संवाददाता। झाझा थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव निवासी धनेश्वर यादव के 35 वर्षीय पुत्र अशोक यादव की सोमवार की देर संध्या गिद्धौर में संदेहास्पद स्थिति में मौत गयी। घटना को ले मृतक के पिता धनेश्वर यादव, माता चिंता देवी पत्नी सरिता सहित अन्य परिजनों ने घटना को ले बताया कि अशोक अपने गांव के ही साथी प्रदीप यादव के साथ गिद्धौर रेलवे स्टेशन चौक बाजार आया था। जहां अपने साथी के साथ मिठाई खायी। अचानक थोड़ी ही देर में अशोक की तबियत बिगड़ गयी। वहीं घटना में मृत हुए अशोक के साथी प्रदीप द्वारा गंभीर अवस्था में उसे ईलाज हेतु गिद्धौर इमरजेंसी निजी अस्पताल लाया गया। जहां मौजुद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर भेज दिया। जहां ड्यूटी पर मौजुद ड...