गिरडीह, मार्च 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुरा स्थित पत्थर खदान में तोड़फोड़ की घटना में शामिल एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीतलाल प्रसाद यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में जमुआ पुलिस ने बताया कि गोबिंदपुरा पत्थर खदान में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर जमुआ थाना कांड संख्या 305/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.