गोबर फेंकने के विवाद में बाप-बेटे समेत छह पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, जून 27 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के बरी गांव में गोबर फेंकने को लेकर हुए विवाद मामले में बाप-बेटे समेत 06 के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित चंद्रशेखर पुत्र सहेजू का आरोप है कि 25 जून 2026 को शाम छह बजे उसके दरवाजे के सामने गोबर फेंकने की बात को लेकर गांव के विजय धारी, लालजी, दिवाकर, ज्ञानमती, हरिकेश, शीला देवी उसे गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी डंडा से मारे पीटे और जान से मार डालने की धमकी दी। उसका छप्पर भी तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया। वह रोजी रोटी के सिलसिले बाहर रहते हैं। आए दिन उसकी पत्नी व परिवार के लोगों को तरह तरह से प्रताड़ित कर परेशान करते रहते हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि विजय धारी, लालजी, दिवाकर, ज्ञानमती, हरिकेश, शीला देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.