संभल, जून 12 -- थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी प्रेमवती पत्नी चरन सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि वह पांच जून की सुबह घर से गोबर लेकर घूर पर डालने जा रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गोबर डालने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर लोगों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास के साथ भी मारपीट कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। यह भी पढ़ें- खेत के निकास विवाद में चार लोगों पर मुकदमा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कचरा फेंकने के विवाद में युवती और दिव्...