शामली, मई 14 -- चौसाना। सोमवार सुबह गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल बालक को उपचार के लिए ऊन सीएचसी भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौसाना क्षेत्र के शामली शामला निवासी विजय पुत्र फूल कुमार ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी अजब सिंह पुत्र छोटा बुग्गी में गोबर भरकर ले जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ गोबर उसके घर के बाहर गिर गया, जिसे उसकी मां ने उठाकर एक तरफ कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी मांझा मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने ईंट उठाकर फेंकी, जो विजय के भतीजे कार्तिक के सिर में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर ...