कानपुर, फरवरी 5 -- सचेंडी में गोबर डालने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। भैरमपुर गांव निवासी आशु शुक्ला के अनुसार पड़ोसी विवेक प्रजापति के परिवार से छह माह पहले कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया था। गुरुवार सुबह वह गोबर डालने गए थे। आरोप है कि विवेक प्रजापति और देवेश प्रजापति ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा। शोर-शराबा सुनकर उनके परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपितों ने मारपीट की। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के विवेक प्रजापति का आरोप है कि घर के पास कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर आशु शुक्ला, आदित्य और कल्लू ने घर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.