मधेपुरा, अप्रैल 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुरलीगंज प्रखंड के दिग्घी गांव में गोबर गैस प्लांट से रसोई घर के चूल्हे जलाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत दिग्घी गांव में निर्मित गोवर्धन बायोगैस संयंत्र के संचालन और रख रखाव की व्यवस्था की गयी है। उन्नति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति रघुनाथपुर और प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरलीगंज के बीच एकरारनामा किया गया है। इस अवसर पर बताया गया कि गांव के लोगों के लिए बड़ी पहल है। इस गोबर गैस प्लांट से गांव के 20 से 25 घरों में रसोई घर के चूल्हे जलेंगे। यह भी पढ़ें- गोवर्धन बायोगैस संयंत्र का संचालन व रख रखाव को हुआ अनुबंध इसकी देख-रेख जीविका ग्राम संगठन की दीदियां करेंगी। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, जिला समन्वयक लो...