भदोही, जून 9 -- भदोही, संवाददाता। जिले में इस वर्ष 36 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही किसानों ने धान की नर्सरी डालने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। वैज्ञानिक विधि से नर्सरी तैयार कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि एक हेक्टेयर धान की रोपाई के लिए करीब 800 वर्ग मीटर यानी 6.5 बिस्वा क्षेत्र की नर्सरी की आवश्यकता होती है। एक हेक्टेयर रोपाई के लिए महीन एवं बासमती धान में 16 से 20 किलो, मध्यम धान में 25 किग्रा, मोटा धान में 30 किग्रा तथा ऊसर धान में 40 किग्रा बीज का चयन करना चाहिए。

नर्सरी के लिए खाद का चयन उन्होंने बताया कि नर्सरी में प्रति बिस्वा 1.5 से 2 कुंतल सड़ी गोबर की खाद, 2.25 किग्रा डीएपी, 1.9 किग्रा यूरिया, 800 ग्राम म्यूरेट...