गोबर्धन को एसएसआई बनने पर किया सम्मानित
रामगढ़, अगस्त 22 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र अंतर्गत केदला वाशरी में सुरक्षा प्रभारी पद पर कार्यरत गोबर्धन मिस्त्री को कंपनी की ओर से एएसएसआई से एसएसआई पद पर प्रोन्नति दी गई। इस अवसर पर शुक्रवार को केदला वाशरी परियोजना कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परियोजना पदाधिकारी अनुप कुमार सिंह और क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मनेही राजभर ने गोबर्धन मिस्त्री की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने प्रोन्नति पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस दौरान कर्मियों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी अनुप कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को उनके कार्य और जिम्मेदारियों के आधार पर मिलने वाली पदोन्नति उनका उत्साह बढ़ाती है। यह भी पढ़ें- करमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.