मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित एक मॉल के पास से बुधवार दोपहर एक प्रेमी युगल को पकड़ा गया। दोनों पानापुर ओपी इलाके के एक गांव के रहने वाले हैं। सदर थाने पर रखकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले चार माह से प्यार करते हैं। वे मॉल के पास घूम रहे थे। इसी बीच लड़की के परिवार के लोगों ने उनको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- गोबरसही से एक प्रेमी युगल धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...