मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के निकट में बुधवार की रात सड़क हादसे में बाईक सवार दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों के सदर थाना के मधुबनी गांव के ऋषभ कुमार (25) व साहेबगंज थाना के माधोपुर हजारी गांव के शशिरंजन कुमार (25) के रूप में हुई है। इससे हाइवे पर कुछ देर के लिए आवागमन अवरूद्ध हो गया।शशिरंजन पहले ऋषभ के मकान में किराएदार था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। दोनों बीएड के छात्र थे। मौत की सूचना पर दोनों के स्वजन में कोहराम मच गया। ऋषभ के चाचा निखिल राज ने बताया कि दोनों मधुबनी गांव से बुधवार की शाम लगभग चार बजे निकले थे। रात में दोनों प्रभात नगर स्थित डेरा पर जा रहे थे। किसी वाहन की चपेट में आने से यह हादासा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचीं सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.