मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में रविवार को सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है।जानकारी के मुताबिक, एक दुकान के बाहर सब्जी की दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ। दुकानदार का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी दुकान के सामने सब्जी की दुकान लगाने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और वहां दुकान लगाने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस का कहना है कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.