गोबरसही-डुमरी रोड से किशोरी लापता, पड़ोसी पर भगा ले जाने का आरोप
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में गोबरसही डुमरी रोड स्थित किराये के मकान से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां मूल रूप से कुढ़नी थाने के खरौनाडीह इलाके की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह गोबरसही-डुमरी रोड में किराये में रहकर जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती हैं।एफआईआर में उन्होंने बताया कि वह काम से लौटकर कमरे पर आईं तो बेटी घर पर नहीं मिली। काफी देर तक खोजबीन करने पर पता चला कि पड़ोसी युवक अरविंद कुमार उसे भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- लापता किशोरी अंबाला से बरामद, आरोपित गिरफ्तार अरविंद कुमार पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.