मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले युवक की पत्नी गोबरसही चौक स्थित एक मॉल से घुमाने के दौरान चकमा देकर फरार हो गई। वह अपने साथ लाखों की ज्वेलरी भी ले गई है। पति काफी देर तक मॉल में थर्ड से लेकर ग्राउंड फ्लोर तक उसको खोजता रहा। उसका पता नहीं चलने पर वह थक हारकर अपने घर चला गया। इसके बाद उसने अपने सभी रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में पूछताछ की। लेकिन, उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पति ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लाखों के गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस फरार महिला के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसकी खोजबीन में जुट गई है। वह अपने एक मासूम बच्चे को भी घर पर छोड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.