गोबरसही का बिजली मिस्त्री दो सप्ताह से लापता
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही से बिजली मिस्त्री रोहित रंजन (25) बीते दो सप्ताह से लापता है। मामले को लेकर रोहित की पत्नी काजल कुमारी ने रविवार को सदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उनके पति रोहित रोज की तरह बीते सात जून की सुबह करीब 10 बजे घर से काम के लिए निकले थे। शाम तक वे घर नहीं लौटे। देर रात तक जब उनका कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों की चिंताएं बढ़ गई। उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। सभी सगे-संबंधियों से उनके संबंध में जानकारी ली, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में महिला लापता पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.